धूम धाम से मनाया गया विजय दिवस


लखनऊ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  की जिलाध्यक्ष महिला मंच, लखनऊ समाज सेविका श्रीमती डॉo सुशीला छेत्री के निवास स्थान लौंगा खेड़ा,तेलीबाग,लखनऊ मे खरिका वार्ड- 2 में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराज सुहेलदेव राजभर जी का विजय दिवस बहुत धूम धाम के साथ मनाया गया।समाज के सभी वर्ग  ने विजय दिवस के उपलक्ष्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


श्रीमती डा. सुशीला छेत्री ने चक्रवर्ती महाराज सुहेलदेव राजभर जी की जीवनी के बारे मे और उनकी वीरता के बारे में समाज को बताया की महाराज उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के श्रावस्ती के भारतीय राजा थे। इन्होंने 11वीं शताब्दी की शुरुआत में बहराइच में ग़ज़नवी सेनापति सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी को पराजित कर मार डाला था। 17वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक कल्पित कथा मिरात-ए-मसूदी में उनका उल्लेख है। 20वीं शताब्दी के बाद से, विभिन्न हिंदू राष्ट्रवादी समूहों ने उन्हें एक हिंदू राजा के रूप में चिह्नित किया है जिन्होंने मुस्लिम आक्रमणकारियों को हराया।विजय दिवस के इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गो के समाज सेवको ने हिस्सा लिया जिनमें भारतीय गोरखा सेवा समाज  मंदिर के (अध्यक्ष) श्री चंदन सिंह(समाज सेवक)भारतीय गोरखा परिसंघ से शजीवेश उपाध्याय  ( अध्यक्ष), गंगा बहादुर  (उपाध्यक्ष ),किशोर सिंह (सचिव), गंगा बहादुर थापा  (उपाध्यक्ष), राजेश कुमार (वित्त सचिव) , गौरव सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष संघटन),श्रीमती कल्पना ओली .,श्रीमती लक्ष्मी ,श्रीमती कमला देवी ,रेखा क्षेत्री, पूरन सिंह छेत्री, राम बहादुर चंद ,सुश्री उन्नति,सुश्री आराध्या,मास्टर आर्यन,मास्टर उत्कर्ष आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनरों की विशाल सभा

विश्व रजक महासंघ का आयोजन

जातीय गणना के आंकड़े जारी